रोहित शर्मा की मनमोहक पारी
रोहित और विराट का विराट प्रदर्शन
| आज हो रहे तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची के (JSCA International Stadium Complex, Ranchi)में खेला जा रहा जिसमे साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया | भारत ने अपनी बल्लेबाजी की ताबड़तोड़ शुरुआत करने की कोशिश लेकिन असफल रहे पारी की शुरुआत करने आये यसस्वी जायसवाल ने अपने निजी स्कोर 18 रन 2 चौका और 1 छक्के की मदद से बना पाए और इंडिया ने अपना पहला विकेट 25 रन पर खो दिया विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा की भारतीय टीम टेस्ट मैचो की तरह इस मैच में भी प्रदर्शन ना कही दोहरा दे इन सभी बातो को गलत साबित करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेले अपने लास्ट मैच की तरह खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ डाले | सबसे पहले रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के एकदिवसीय क्रिकेट मैच मे सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड तोड़ा | ज्ञात हो की शाहिद अफरीदी ने 398 एकदिवसीय मैच के 369 परियों में 351 छक्के लगाए थे क्रिकेट से सन्यास ले चुके शाहिद के रिकॉर्ड को भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है जिसे वर्तमान खिलाड़ियों में इसे तोड़ने की सम्भावना बड़ी दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रही है | आज के इस मैच में अपना शानदार अर्ध शतक लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत देकर 57 रन बनाकर आउट हुए जिसमे उन्होंने पांच चौके और शानदार तीन छक्के लगाए | जायसवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली आज अलग ही मूड में बल्लेबाजी करते नजर आये उन्होंने मैदान के चारो तरफ शॉट खेलते हुए एकदिवसीय कैरियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो अपने ही देश के नहीं अपितु विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोडा जिनके नाम एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक 49 शतक लगाए थे जिसे आज विराट कोहली ने इनके रिकॉर्ड को धरासाई करते हुए विश्व क्रिकेट में एक अपनी अलग ही पहचान बनाते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर गए है जिसे तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा | ज्ञात हो की सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक जहा 463 मैच के 452 पारियों में बनाये थे लेकिन आज विराट कोहली ने 305 मैच के 293 परियो में ही हासिल कर लिया है |

VIRAT AND ROHIT CELEBRATION
https://chatgpt.com/s/m_692c69ef99dc8191b88d4853e1f4e887
[…] विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कई दिग्ग… […]